GMCH STORIES

भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

( Read 3364 Times)

14 May 24
Share |
Print This Page

भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

   उदयपुर : सोमवार को सीबीएसई का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। प्राचार्या डॉ. सीमा नरूका ने बताया कि परिणामों की श्रंखला में कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 98% रहा जिसमें कुलराज सिंह 88.4% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 कक्षा 12 विज्ञान संकाय का परिणाम 93% रहा जिसमें सुश्री हिमांशी शर्मा ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वी  वाणिज्य संकाय का परिणाम 85.7% रहा जिसमें सुश्री पूजा मेवाड़ा ने 90.6% के साथ प्रथम स्धान प्राप्त किया। 12वीं कला संकाय का परिणाम 91.8% रहा। सुश्री संस्कृति नरूका  91.5% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ. महेंद्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेड़ी, संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह ताणा, विद्यालय अध्यक्ष हनुमंत सिंह बोहेड़ा ने बधाई दी एवं छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like