संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोधार्थी हीनल सांखला द्वारा भील बेरी क्षेत्र में फील्ड विज़िट का आयोजन किया गया।
हीनल अपना शोध कार्य वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ किशोर सिंह
निर्देशन में कर रही हैं।अरावली पर्वतमाला में स्थित भील बेरी क्षेत्र अपनी कठोर स्थलाकृति, चट्टानी संरचनाओं, शुष्क पर्णपाती वनस्पति और मौसमी जलधाराओं के कारण विशिष्ट पारिस्थितिक प्रणाली प्रस्तुत करता है, जो जैव विविधता के अध्ययन हेतु अत्यंत अनुकूल है।
फील्ड विज़िट के दौरान क्षेत्र में पाई जाने वाली कई दुर्लभ वन्य प्रजातियों एवं औषधीय पौधों का प्रलेखन किया गया। यह क्षेत्र न केवल पारिस्थितिकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अनुसंधान एवं विज्ञान के क्षेत्र में भी संभावनाओं से भरपूर माना जा रहा है।यहाँ स्थानीय मेघवाल समुदाय से भी संवाद किया गया। समुदाय के सदस्यों ने पारंपरिक संरक्षण विधियों, औषधीय पौधों के उपयोग एवं वन्यजीवों की मौसमी गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं, जो भविष्य के शोध के लिए एक सशक्त आधार प्रदान करती हैं।