GMCH STORIES

हिम्मत नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की चुनावी बैठके

( Read 7792 Times)

10 Dec 17
Share |
Print This Page
सागवाडा | सागवाडा विधायक अनिता कटारा गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत साबरकांठा जिले के दौरे पर है | अपने साबरकांठा दौरे के दौरान विधायक कटारा ने साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह चावड़ा के समर्थन में एक दर्जन से अधिक चुनावी बैठके ली | चुनावी बैठको के दौरान विधायक कटारा ने केंद्र व गुजरात सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यो को गिनाते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा | विधायक कटारा ने कहा की कांगेस ने हमेशा से ही तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है | लेकिन भाजपा पार्टी हमेशा सभी वर्गो व धर्मो को साथ लेकर चलते हुए देश का विकास किया है | इस मौके पर विधायक कटारा ने आमजन से कहा की जिस प्रकार उन्होंने पहले भाजपा पर विश्वास जताते हुए सत्ता की गद्दी पर बिठाया है उसी प्रकार इस बार भी भाजपा पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करते हुए भाजपा को जिताने का आव्हान किया | इस अवसर पर सीसीबी चेयरमेन बद्रीनारायण शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र पंड्या, नारायणलाल दर्जी, मुकेश पंड्या, दिनेश पाटीदार, ललित जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता भी साथ थे |
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Dungarpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like