राजधानी की तरह लोकायुक्त पर असमंजस
( Read 15215 Times)
11 Dec 17
Print This Page
प्रदेश की स्थायी राजधानी और लोकायुक्त विधेयक को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा संगठन दोनो असमंजस में हैं और अनिर्णय के शिकार है। पहले गैरसैंण में स्थायी राजधानी की बात। भले ही गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वादा भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव के दृष्टि पत्र में किया हो लेकिन वह अब भी राजधानी को लेकर क्या करे इसे लेकर फैसलाकुन नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो यह राजधानी का मुद्दा गैरसैंण में हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में भी उठा था और भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में भी मगर इसे लेकर मंत्रियों व विधायकों की कोई स्पष्ट राय सामने नहीं आई यही वजह रही कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बयान दिया कि राजधानी के मुद्दे पर अभी थोड़ा इंतजार कीजिए। अब माना जा रहा है कि भाजपा पहले इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर ही सहमति बनाने की कोशिश में है ताकि कोई फैसला लेकर मजबूती से आगे बढ़ा जा सके।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
National News