GMCH STORIES

जनता भाजपा की नीतियों में विश्वास नहीं करती

( Read 22791 Times)

16 Jun 18
Share |
Print This Page
जनता भाजपा की नीतियों में विश्वास नहीं करती उदयपुर उदयपुर नगर निगम के वार्ड नं. 46 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शाहीन निशा के विजयी घोषित होने पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता भाजपा की नीतियों में विश्वास नहीं करती है तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। यह जीत कांग्रेस पार्टी की ही नहीं, अपितु देश के संविधान में आस्था रखने वाले एवं साहिष्णुता की नीति पर चलने वाले लोगों की जीत है। जनता ने भाजपा सरकार को एक संदेश दिया है तथा यह संदेश पूरे देश में जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जनता चाहती है। देश की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी को इस जीत से करारा जवाब मिला है।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि अध्यक्ष गोपाल कृृष्ण शर्मा के नेतृत्व में निकला विजयी जुलूस गिर्वा कार्यालय से प्रारम्भ होकर कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, धोलीबावड़ी, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, महावतवाड़ी, सिलावटवाड़ी, कल्लेसात होते हुए हाथीपोल कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। रैली में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, सोनिया गांधी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर वार्डवासियों ने प्रत्याशी शाहीन निशा को जीत की बधाई देते हुए फूल माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
रैली में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली एवं दिनेश श्रीमाली, इण्टक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, प्रभारी शराफत खान, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, फतहसिंह राठौड़, शकील खान, नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान, अब्दुल कादिर, गणेश राजोरा, नासिर खान, मोहम्मद अयूब, दिनेश दवे, राजकुमार श्रीमाली, हमीद शेख, दीपक सुखाडिय़ा, रशीद अहमद, उदयनन्द पुरोहित, चन्दा सुहालका, सीमा पंचोली, रेहाना बानो, तीरथ सिंह खेरलिया, गौरीशंकर पटेल, विनोद जैन, पन्नालाल मेघवाल, राधाकृष्ण मेहरा, रोशन मेहता, पंकज पालीवाल, मुजफ्फर हुसैन, अवतार मीणा, नूर खान, यशवन्त सालवी सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like