GMCH STORIES

जोधपुर – भोपाल – जोधपुर एक्सप्रेस 21 जुलाई से 30 जुलाई तक बीना तक

( Read 6761 Times)

11 Jul 17
Share |
Print This Page

भोपाल मंडल में विदिशा रेलवे स्टेशन पर नॉन इन्टर लॉकिंग कार्य होने के कारण गाडी संख्या 14813 / 14814 जोधपुर – भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस 21 जुलाई से 30 जुलाई 2017 तक प्रभावित रहेगी । यह रेलगाड़ी बीना – भोपाल- बीना के मध्य रद्द रहेगी । उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी श्री गोपाल शर्मा के अनुसार जोधपुर से चलने वाली गाडी संख्या 14813 जोधपुर - भोपाल एक्सप्रेस 21 जुलाई 2017 से 29 जुलाई 2017 तक जोधपुर से बीना तक ही चलेगी । यह गाड़ी बीना - भोपाल के मध्य रद्द रहेगी । इसी प्रकार गाडी संख्या 14814 भोपाल – जोधपुर एक्सप्रेस 22 जुलाई से 30 जुलाई 2017 तक बीना से जोधपुर तक चलेगी। यह रेलगाड़ी भोपाल - बीना के मध्य रद्द रहेगी ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like