GMCH STORIES

नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने आयोजित की मेगा चित्रकला प्रतियोगिता

( Read 17453 Times)

15 Nov 16
Share |
Print This Page
नई पीढ़ी-नई सोच संस्था ने आयोजित की मेगा चित्रकला प्रतियोगिता - देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस व गुरू नानक जंयती के उपलक्ष्य में हुई यह प्रतियोगिता
- इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया
- सभी प्रतिभागियों को प्रदान किए गए संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र
- इस प्रतियोगिता में लगभग 300 बच्चों ने लिया भाग
- चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर


नई दिल्ली। नई पीढ़ी-नई सोच (पंजी.) संस्था की ओर से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस व गुरू नानक जंयती के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 3 ग्रुप बनाए गए थे ग्रुप 1. कक्षा 1 से 4 तक, ग्रुप 2. कक्षा 5वीं से 8वीं तक व ग्रुप 3. कक्षा 9वीं से 12वीं तक। तीनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया व सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद अरविंदर सिंह लवली (पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार), स्थानीय निगम पार्षद तुलसी गांधी (धर्मपुरा वार्ड नं 233 व उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, दिल्ली प्रदेश), डी. के. गांधी उर्फ अब्दुल्ला गांधी (वरिष्ठ समाजसेवी), राम सेवक (प्रधानाध्यापक, न.नि.प्र. विद्यालय, शास्त्री पार्क), यासमीन (इंचार्ज, न.नि.प्र. विद्यालय, शास्त्री पार्क), मेहरूद्दीन उस्मानी (अध्यक्ष, हिन्दू-मुस्लिम एकता सेवा समिति), मो. अनीस (अध्यक्ष, आम नागरिक सेवा समिति), कालोनी के जिम्मेदार व संस्था के सरपरस्त अब्दुल खालिक, हाजी जाबिर हुसैन, संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष साबिर हुसैन व संस्था के पदाधिकारियों ने की।

सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद अरविंदर सिंह लवली ने संस्था के कार्य की सरहाना करते हुए बताया कि आज गुरू पर्व के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस भी है। पं. नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था इसलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहते थे। उन्होंने कहा कि संस्था ने आज के दिन यह प्रतियोगिता करके पं. नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। संस्था अपने नाम के अनुसार कार्य कर रही है जिसकी जितनी तरीफ की जा कम है। संस्था के सभी सदस्य नई पीढ़ी के हैं इसलिए इन्होंने अपनी संस्था का नाम भी अपने अपने अनुसार रखा है। यह संस्था पिछले 6 वर्षों से जनता की भली के लिए कार्य कर रही है मैं, उम्मीद करता हूं कि यह लोग ऐसे ही कार्य करते रहेंग। अगर मेरी कभी कहीं जरूरत पड़ी है तो मैं, आपके साथ हूं आप मेरे यहां कभी भी आ सकते हैं।

मुख्य अतिथि श्रीमती तुलसी गांधी ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उन्होंने गुरू पर्व के साथ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस पर सभी को शुभकामना दी और कहा कि मैं आशा करती हूं कि संस्था ऐसे प्रोग्राम आगे भी आयोजित करती रहेगी और मुझे ऐसे प्रोग्रामों का हिस्सा बनने का अवसर देती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि यही बच्चे देश का भाविष्य हैं और इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए संस्था द्वारा आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता मील का पत्थर साबित होगी।

स्कूल के प्रधानाध्यापक राम सेवक संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि मैं इनकी जितनी भी तारीफ करूं वह कम है क्योंकि ऐसा कार्य बहुत कम लोग ही करते हैं। मैं, अभी कुछ दिन पहले ही आया हूं मुझे मेरी सहयोगी यासमीन जी ने बताया कि यह लोग ऐसा कार्य कर रहे हैं तो मैं बहुत खुश हुआ और यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज इस प्रोग्राम का हिस्सा बना। मैं, आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जहां भी जरूरत पड़ती है, मैं आपके साथ हूं।

हिन्दू-मुस्लिम एकता सेवा समिति के अध्यक्ष मेहरूद्दीन उस्मानी ने कहा कि मैं संस्था का आभार व्यक्त करता हूं और खासकर रियाज भाई का जिन्होंने मुझे यहां आने का न्यौता दिया। मैं यहां आकर अपने आपको बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। मैं सभी बच्चों और संस्था के सभी सदस्य और पदाधिकारियों को शुभकामना देता हूं।

आम नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष मो. अनीस ने सभी को शुभकामनाओं देता हूं और आशा करता हूं कि संस्था ऐसा कार्य करती रहेगी। ऐसा प्रोग्राम बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा निखरने के लिए बहुत ही अच्छा है।

संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्री साबिर हुसैन ने बताया कि संस्था देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस व गुरू नानक जंयती के अवसर पर यह मेगा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 4 सितंबर को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों व स्कूल की ओर से संस्था का सहयोग करने वाले अध्यापकों को संस्था ने पुरस्कृत किया। उन्होंने आगे बताया कि बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। नेहरू जी का जन्मदिन उनके पहले जन्मदिन से ही एक अलग अंदाज में मनाया जाता था।

उन्होंने बच्चों से बहुत प्यार था इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी संबोधित किया जाता था और आज गुरू नानक देव जी की भी जयंती भी है। गुरू नानक देव जी एक अद्भूत एवं विलक्षण बालक थे। भगवान ने उन्हें एक गहन सोच वाले मस्तिष्क एवं तार्किक सोच से नवाजा था। इसलिए हमने इस दिन को यादगार बनाने के लिए मेघा चित्रकला प्रतियोगिता रखी है क्योंकि यही बच्चे देश का भाविष्य हैं। हमारी कोशिश है कि हर वर्ष हम इसी प्रकार की प्रतियोगिता करें ताकि बच्चों की प्रतिभा को निखरने में हमारा भी योगदान हो।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News , Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like