66 सीनियर रेडियोग्राफर बने अधीक्षक रेडियोग्राफर, काम होगा आसान
( Read 4452 Times)
06 Feb 18
Print This Page
जयपुर | राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर 66 सीनियर रेडियोग्राफर को अधीक्षक रेडियोग्राफर में पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा 57 असिस्टेंट रेडियोग्राफरों को रेडियोग्राफर बनाया गया है। चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) राकेश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। अधीक्षक रेडियोग्राफर के पद से मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल, जिला, उप जिला व सेटेलाइट अस्पतालों में मशीनों का रख-रखाव व मॉनिटरिंग करना आसान होगा। राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अचलाराम चौधरी व प्रदेश महासचिव अर्जुन सिंह शेखावत ने बताया कि राज्य में पहली बार अधीक्षक रेडियोग्राफर बनाया गया है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Rajasthan