GMCH STORIES

थानाधिकारी पुरोहित ने संभाला पदभार

( Read 3557 Times)

07 Feb 16
Share |
Print This Page
नाथद्वारा // नवनियुक्त थानाधिकारी चंद्र पुरोहित ने शनिवार को श्रीजी दर्शन कर पदभार संभाल लिया। पुरोहित ने श्रीजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि सीआई ज्ञानेन्द्र सिंह का तबादला उदयपुर होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ विष्णुकांत ने चंद्र पुरोहित को नाथद्वारा थानाधिकारी के लिए नियुक्ति दी। उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर की दर्शन व्यवस्था की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि गत दिनों कांकरोली, नाथद्वारा थानाधिकारियों का तबादला हुआ था। इसके बाद रेंज से कुछ थानाधिकारी यहां आए हैं, यहां के कुछ थानाधिकारियों का बाहर तबादला हुआ है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajsamand News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like