GMCH STORIES

ब्रज हाेरी में कलाकारों ने जीवंत की ब्रज की संस्कृति

( Read 8554 Times)

19 Mar 18
Share |
Print This Page
ब्रज हाेरी में कलाकारों ने जीवंत की ब्रज की संस्कृति ब्रज सुर मंडल की अाेर से रविवार काे रवींद्र मंच के अाेपन एअर थिएटर में ब्रज हाेरी समारोह आयोजित किया गया। इस माैके पर ब्रज क्षेत्र से अाए कलाकारों ने ब्रज की संस्कृति में रचे-बसे गीत अाैर नृत्य पेश किए। राधाबल्लभ सरस ब्रजवासी की ब्रज वंदना से शुरू हुए समारोह में मनीषा गुलयानी ने कथक, राेली अग्रवाल ने ठुमरी गायन, बिशन सिंह ने अाल्हा गायन किया। राधाबल्लभ ने अपने साथी कलाकारों के साथ कृष्ण की बाल लीलाअाें का मनाेहारी चित्रण किया। इस माैके पर समारोह समिति की अाेर से डाॅ. पुष्पेंद्र पाल सिंह, गायिका मुक्ता चड्ढा अाैर कथक नृत्यांगना कविता सक्सेना का सम्मान किया गया।
अशाेक शर्मा अाैर साथी कलाकारों के मयूर नृत्य की छटा का लाेगाें ने जमकर लुत्फ उठाया। इन कलाकारों ने चरकुला नृत्य अाैर ब्रज की लट्ठमार हाेली का भी मनाेहरी प्रदर्शन किया। पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबाेध अग्रवाल समारोह के मुख्य अतिथि थे, शाेभा सुराणा ने समारोह की अध्यक्षता की।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like