43 वांटेड की सूची में शामिल-हनीप्रीत
( Read 9326 Times)
19 Sep 17
Print This Page
हरियाणा पुलिस ने 43 वांटेड दंगाइयों की सूची जारी की है। इनमें हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है। इन उपद्रवियों ने गत 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा भड़काई थी।
पुलिस ने इन 43 उपद्रवियों की जानकारी फोटो समेत वेबसाइट पर डाल दी है। इस सूची में राम रहीम के खास आदित्य इंसा का नाम भी शामिल है।दंगों में गई थी 36 लोगों की जान : गौरतलब है कि राम रहीम को जैसे ही अदालत में दोषी करार दिया गया उसी समय उक्त 43 दंगाइयों ने पंचकूला में साजिश के तहत दंगा भड़काया था। गाड़ियां जलाई गई, तोड़फोड़ की गई। दंगों में 36 लोगों की जानें चली गई थी।
पुलिस ने प्रकाश और विजय कुमार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस उनसे हनीप्रीत के बारे पता करने का प्रयास करेगी। बता दें विजय ने ही पंचकूला में फोर-व्हीलर को आग के हवाले किया था। विजय थिनर वेचने का काम करता है। थिनर बहुत जल्द आग पकड़ता है और उस दिन भी गाड़ियों को आग के हवाले करने के लिए थिनर का इस्तेमाल किया गया है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
National News