GMCH STORIES

मासिक पेंशन को 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 08 हजार रूपये

( Read 5078 Times)

17 Aug 17
Share |
Print This Page
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने घोशणा की कि द्वितीय विश्वयुद्ध में प्रदेश के जिन स्वतंत्रता सैनानियों ने भाग लिया, उनकी विधवाओं एवं जीवित सैनिकों की मासिक पेंशन को 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 08 हजार रूपये की जायेगी। केदारपुरी का पुनर्निमाण किया जायेगा। 25 सितम्बर से कृशि ऋण योजना का प्रारम्भ किया जायेगा। पलायन को रोकने के लिए अटल आदर्श ग्राम योजना का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा, इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग का ग"न किया गया है। शिक्षा की व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं के आधार पर विद्यालयों का एकीकरण किया जायेगा। जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभागों का भी एकीकरण किया जायेगा। 05 मेगावाट तक की सौर ऊर्जा बनाने का कार्य स्थानीय लोगों को ही दिया जायेगा। खेल दिवस के अवसर पर महिला विश्वकप ािढकेट में प्रतिभाग करने वाली एकता बिश्ट एवं मानसी जोशी को सम्मानित किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्शगां" के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने 71वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश की आजादी के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने आजादी के इन 70 वर्शों में देश की प्रगति में ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी एवं अन्य क्षेत्रों में श्रेश्" कार्य कर भारत को दुनिया के पांच शक्तिशाली देशों में पहुंचाने एवं विश्व गुरू बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वालो को भी याद किया। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों का भी भावपूर्ण स्मरण किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like