GMCH STORIES

अखिलेश मंत्रिमंडल - पांच नए मंत्री शामिल, एक बर्खास्त

( Read 11039 Times)

28 Jun 16
Share |
Print This Page

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सोमवार को पांच मंत्रियों को शामिल किया जबकि एक को बर्खास्त कर दिया। मंत्रिमंडल में शामिल किए गये मंत्रियों में तीन कैबिनेट और दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पाण्डेय को बर्खास्त कर दिया। समारोह में लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव की गैरमौजूदगी से कई सवाल उठ खडे हुए हैं।
‘‘यादव परिवार’में इसे एक बडे मतभेद के रुप में देखा जा रहा है। समारोह में पार्टी के एक और कद्दावर नेता तथा नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां भी नहीं दिखे। राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विस्तार में पूर्वाचंल का खास ध्यान रखा गया। तीनों कैबिनेट मंत्री पूर्वांचल के हैं। नारद राय और जियाउद्दीन रिजवी बलिया और बलराम यादव आजमगढ जिले के मूल निवासी हैं। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र भी आजमगढ है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रुप में शपथ लेने वाले दोनों मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला और रविदास मेहरोत्रा लखनऊ के हैं। कैबिनेट मंत्री के रुप में बलराम यादव, नारद राय व जियाउद्दीन रिजवी को शामिल किया गया है, जबकि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रुप में रविदास मेहरोत्रा और शारदा प्रताप शुक्ला को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
बलराम यादव को मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय गत 25 जून को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में ही ले लिया गया था। कैबिनेट मंत्री के रुप में मंत्रिमंडल में शामिल किये गये जियाउद्दीन रिजवी को छोड अन्य चारों ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली लेकिन लखनऊ से बाहर होने की वजह से श्री रिजवी शपथ नहीं ले सके। राज्यपाल राम नाईक ने चार मंत्रियों को राजभवन में एक सादे समारोह में शपथ दिलाई। कौमी एकता दल के सपा में विलय के सिलसिले में गत 21 जून को बर्खास्त किए गये बलराम यादव को एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है। गत 31 अक्टूबर को मंत्रिमंडल से बाहर किये गये नारद राय को एक बार फिर मंत्री बनाया गया। कैबिनेट मंत्री के रुप में जियाउद्दीन रिजवी को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like