GMCH STORIES

अलग अलग हादसो में चार जनों की मृत्यु

( Read 3113 Times)

22 Jul 18
Share |
Print This Page
कोटा | शहर में अलग अलग चार स्थानों पर हुए हादसों में आज चार जनों की मृत्यु हो गई वह तीन जने गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए महाराव भीमसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार 13 वर्षीय राधिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई साथ ही उसके पिता रघुवीर उसकी मां सुनीता और उसकी एक छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई अजय उपचार के लिए महाराव भीमसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया इसी प्रकार एक अज्ञात व्यक्ति की आज दिल्ली मुंबई ट्रैक पर रेल की टक्कर से मृत्यु हो गई उसका शव पहचान के लिए महाराव भीमसिंह चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखा गया है इसी प्रकार प्रेम नगर निवासी मीठालाल की छत पर गिरने से मृत्यु हो गई बूंदी निवासी महिला की सांप के काटने से उपचार के दौरान भीमसिंह चिकित्सालय में मृत्यु हो गई

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like