कोटा। जनमत निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के क्षेत्र में रोजगार की असीम सम्भावनाये है।यह विचार सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने गुरुवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय द्वरा आयोजित विचार गोश्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किये।
डॉ. सिंघल ने पत्रकारिता के विकास की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि16 नवंबर 1960 में प्रेस परिषद की स्थापना से प्रतिवर्ष यह दिन राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पुस्तकालय प्रभारी डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने मीडिया को सूचनाओ को जन जन तक पहुचने का सबल माध्यम बताया। शशि जैन ने कहा मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके अनगिनत समीक्षक होते हैं।वासुदेव शुक्ल ने कहा मीडिया समाज का दर्पण एवम दीपक है। अनेक अन्य पाठकों ने भी अपने विचार रख्खे।
पुस्तकालय प्रभारी ने डॉ. सिंघल का उनकी पुस्तक"मीडिया...जनसंचार" भेंट करने के लिए आभार जताया औऱ प्रतीक चिन्ह के रूप में मैडल पहना कर स्वागत किया।
Source :