GMCH STORIES

800 पौधे लगाकर उन्हें सहेजना का लिया संकल्प

( Read 14239 Times)

16 Jul 18
Share |
Print This Page
800 पौधे लगाकर उन्हें सहेजना का लिया संकल्प झालावाड़। ग्रीन फ्रेण्डस सोसायटी द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम रविवार को वन विभाग परिसर नई जेल के पीछे जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नीम, शीशम, पीपल, करंज, अर्जुन आदि विभिन्न प्रजाति के 800 से अधिक पौधे लगाए गए और उन्हें सहेजने का संकल्प किया। इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं। जिला कलक्टर ने ग्रीन फ्रेण्डस सोसायटी द्वारा पर्यावरण हित में किए जा रहे कार्यों की सरहना करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं वन विभाग नो लखा किले को हरा-भरा बनाने के लिए कृतसंकल्प है यदि किले में कोई व्यक्ति या संस्था पौधे लगाना चाहता है तो उसे भी प्रोत्साहित किया जाएगा। मानसून के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण करने वालों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उप वन संरक्षक रामचन्द्र ओगरा ने पौधा रोपण के संबंध में विभिन्न प्रकार की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया।
पर्यावरण प्रेमी के साथ कलक्टर पीएंगें चाय
ग्रीन फ्रेण्डस सोसायटी के संरक्षक डॉ. अतुल विजय ने बताया कि इस मानसून में जो व्यक्ति 50 से अधिक पौधे लगाएगा उसे जिला कलक्टर द्वारा अपने कक्ष में चाय पीने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सोसायटी द्वारा विगत पांच वर्षो में पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य में भी पर्यावरण हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई और सभी से इस पुनित कार्य से जुडने का आवाह्न किया। मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. आर के आसेरी ने भी मेडीकल कॉलेज परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाने रूप रेखा के बारे में जानकारी दी।
पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड अधिकारी पी.सी. रैगर, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के डीन आईबी मोर्य, तहसीलदार भारत सिंह, डॉ. कमलेश विजय, डॉ. अरूण पटेल, डॉ. कमल गुप्ता, आईआईआरडी प्रबंधक कुलदीप अरोडा, प्राईवेट स्कूल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष उदय भान सिंह, दीपक व्यास, ग्रीन फ्रेण्डस सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती स्वाती विजय एवं सचिव विनय जैन व सदस्यगण सहित मेडीकल कालेज के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ एवं सुरक्षा कर्मी, वन विभाग के कर्मचारी, सिविल डिफेंस कार्मिक, स्काउट एवं गाइड, संकल्प स्कूल के छात्र-छात्राएं, झालावाड साईकिल क्लब के सदस्यगण, मेडीकल रिप्रजेन्टेटिव, टाईगर बॉस्केटबाल क्लब के सदस्यगण, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like