GMCH STORIES

वायुसेना में कॅरियर की जानकारी के लिए विद्यार्थी परिचय अभियान

( Read 10875 Times)

28 Aug 16
Share |
Print This Page
वायुसेना में कॅरियर की जानकारी के लिए विद्यार्थी परिचय अभियान देवीसिंह बडगूजर जोधपुर। भारतीय वायुसेना दिशा के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों-महानगरों में युवाओं को वायुसेना में कॅरियर की जानकारी के लिए विद्यार्थी परिचय अभियान गार्जियन ऑफ द स्काई - चतुर्थ चलाया जा रहा है। इसके लिए उडान सिम्युलेटर और अन्य गैजेट्स के साथ मोबाइल पब्लिसिटी प्रदर्शनी दिखाई जा रही है। यह मोबाइल प्रदर्शनी 17 फरवरी 2017 तक देश के 23 शहर, 250 संस्थान और 7000 किमी की दूरी तय करेगी। शुऋवार को यह प्रदर्शनी शहर के व्यास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में दिखाई गई।
रक्षा प्रवक्ता ले. कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि अभियान का मूल लक्ष्य वायुसेना के विभिन्न आयामों को संस्थान/कॉलेज के विद्यार्थियों को कॅरियर के रूप में दिखाना है, ताकि पूरे देश में से योग्य प्रतिभाओं का चयन किया जा सके। यह अभियान 17 फरवरी 2017 को दिल्ली में सम्पन्न होगा।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like