GMCH STORIES

भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हुआ

( Read 19711 Times)

13 Jul 17
Share |
Print This Page
 भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हुआ उदयपुर 13 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट आज बांसवाड़ा से सडक़ मार्ग द्वारा अपरान्ह 12.30 बजे उदयपुर नगर निगम के तितरड़ी स्थित काइन हाउस पहुंचे जहां उन्होंने पिछले दिनों मरी गायों के बारे में जानकारी ली।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि गायों के नामों पर राजनीति करने वालीहै। इन्हें गायों की याद सिर्फ चुनावों के समय आती है। बाकी दिनों में इन्हें किस हालत में छोड़ा जाता है। इसका प्रमाण पहले जयपुर और अब उदयपुर काइन हाउस में गायों की मौतों से साबित हो गया है।
प्रदेश के गोपालन मंत्रालय की अकर्मण्यता से गायों के लिए करोड़ों के बजट की व्यवस्था होने के बावजूद गाय असमय काल का ग्रास बन रही है। इन सब के लिए प्रदेश की मुख्यमंत्री जवाबदेह है। जब शहरी क्षेत्रों में यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों के में क्या हाल होंगे, इसकी सहज ही कल्पना की जा सकती है।
पायलट ने कहा कि आनन्दपाल की मृत्यु के 15 दिन बाद भी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कल जो हुआ उसका बीच का रास्ता निकाला जा सकता था। सरकार के सूचना तंत्र के पूरी तरह फेल होने से हालात बेकाबू हो गए। यह सरकार आंख व कान बंद करके बैठी है।
प्रदेश में किसानों की हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए पायलट ने कहा कि किसानों की माली हालत दयनीय होने के कारण वे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। इस तरह की संवेदनहीन सरकार से गरीब, मजदूर, किसान, युवा, व्यापारी, अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को बांसवाड़ा में राहुल गांधी के होने वाले किसान सम्मेलन के बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पीसीसी महासचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, शंकर यादव, पंकज कुमार शर्मा, गोपाल नागर, के. के. शर्मा, पूरण मेनारिया, दिनेश श्रीमाली, त्रिलोक पूर्बिया, सुधीर जोशी, मोहसिन खान, सुरेश सुथार, रियाज हुसैन, जयप्रकाश निमावत, मोहम्मद अयूब, सज्जन कटारा, विवेक कटारा, फिरोज अहमद शेख, सत्यनारायण देवपुरा, राजेन्द्र सिंह बारहठ, उदयनन्द पुरोहित, दयालाल चौधरी, रामलाल बारोलिया, श्यामलाल चौधरी, दीपांकर चक्रवर्ती, तरूण भटनागर, उत्तमप्रकाश देवड़ा, मोहन भट्ट, लोकेश गौड़, कामिनी गुर्जर, सूर्यप्रकाश पालीवाल, मनीष शर्मा, दुर्गासिंह राठौड़ सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काइन हाउस में उपस्थित थे।
काइन हाउस के पश्चात् पायलट डबोक हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like