GMCH STORIES

प्रमुख स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति को विश्व में फैलाया – आचार्य लोकेश

( Read 6754 Times)

26 Aug 16
Share |
Print This Page
प्रमुख स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति को विश्व में फैलाया – आचार्य लोकेश न्यूयॉर्क के बापस स्वामीनारायण मंदिर में प.पू. प्रमुख स्वामी जी की स्मृति सभा को संबोधित करते हुए अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक व जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि ने कहा कि परम पूज्य प्रमुख स्वामी जी महाराज अध्यात्मिक जगत में एक आदर्श है| उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व में फैलाकर भारतीय संस्कृति को एक नई दिशा दी है| उन्होने युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति आकर्षण पैदा किया है| उन्होंने वेदों के आदर्शों को सिर्फ सिखाया ही नहीं अपनी जिन्दगी में उनका पालन भी किया है| यही कारण है कि लाखों लोगों ने उन्हें अपना गुरु माना|

इस अवसर पर प. पू. बाबा रामदेव व अनेक गणमान्य व्यक्तियों के सानिध्य में आयोजित स्मृति सभा में प्रमुख स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आचार्य लोकेश ने कहा कि प्रमुख स्वामी जी ने मानवता व सद्भावना के साथ समाज में जीने के आदर्श सीखाये| समाज के लिए उनकी निस्वार्थ सेवाओं, मानवतावादी कार्यों, भक्ति में गहरी श्रद्धा और प्रतिबद्धता के लिए वो हमेशा याद रखे जायेंगे|
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Chintan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like