GMCH STORIES

उपचुनाव की तैयारी, बूथ लेवल पर काम करें कार्यकर्ता

( Read 3876 Times)

13 Oct 17
Share |
Print This Page
अजमेर| मुख्यमंत्रीके 23 अक्टूबर के अजमेर दक्षिण के दौरे को देखते हुए महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने गुरुवार को अपने क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न मंडलों की बैठक रखी। बैठक में आने वाले उप चुनाव की रणनीति बनाने के लिए तथा वार्ड और बूथ स्तर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, राज्य मंत्री मेघराज लोहिया, एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। अनीता भदेल ने आने वाले उपचुनावों के मद्देनजर सारे कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। भदेल ने कहा कि यदि हर बूथ का कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर सक्रिय होकर कार्य कर ले तो भाजपा हर हाल में चुनाव जीतेगी। शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने के लिए दिशा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ कार्यकारिणी की रचना करने, प्रत्येक बूथ पर 25 से 30 सदस्य बनाने, हर बूथ समिति में हर समाज, वर्ग, जाति के लोगों को सदस्य बनाने, हर बूथ पर नए वोटर बनाने, सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने को कहा। महेंद्र लोहिया ने कार्यकर्ताओं का शत प्रतिशत उपस्थिति होने पर आभार व्यक्त किया। लोहिया ने कहा की भाजपा की पहचान उसका निष्ठावान कार्यकर्ता है। एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अनुसार भाजपा की पहचान बनानी है। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, उपमहापौर संपत सांखला, देवेंद्र सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, आदर्श मंडल के अध्यक्ष सोहन शर्मा आदर्श मंडल, पार्षद एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठकआयोजित: आर्यमंडल की बैठक साईं बाबा मंदिर के पास बालाजी फार्म हाऊस हुई। जिसमें पूर्व विधायक हरीश झामनानी, विमला दादुपन्ति, मुकेश खींची, रमेश मारू, सतीश कलवानी, गोविन्दराज जटिया, हेमंत सुनारीवाल, नरपत कछावा, अमृत नाहरिया, प्रेमसिंगाडिय़ा, ओम धर्मावत आर्य मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार झलकारी बाई मंडल की होटल दाता इन में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, मंडल प्रभारी दशहेरा, घीसू गडवाल, विमला दादूपती, कैलाश समस्त पार्षद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। शक्तिकेन्द्रों की बैठक 21 को : भदेलने बताया की 14 अक्टूबर को बूथ स्तर पर आर्य मंडल झलकारी बाई मंडल की बैठक होगी। 16 अक्टूबर को आदर्श मंडल की बूथ स्तर की बैठकें होंगी। इसके बाद 21 तारीख को दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में हर वार्ड पर बनाए गए शक्ति केन्द्रों की बैठक होगी।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Ajmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like