GMCH STORIES

सुन्दर सिंह भण्डारी की १३वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

( Read 13773 Times)

23 Jun 18
Share |
Print This Page
सुन्दर सिंह भण्डारी की १३वीं पुण्यतिथि पर किया नमन उदयपुर | व्यक्ति धर्म, जाति, समाज से नहीं अपने कर्म से महान बनता है। सफलता, असफलता व्यक्ति की सोच पर निर्भर करती है। व्यक्ति कितना भी उंचे पद पर पहुंच जाये अपनी जमीन को कभी नहीं छोडनी चाहिए व अपने अतीत को कभी भूलना नहीं चाहिए। उक्त विचार शुक्रवार को जन जन के नायक एवं गुजरात के पूर्व राज्यपाल सुन्दर सिंह भण्डारी की १३वीं पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से गोवर्द्धन सागर पाल पर स्थापित भण्डारी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री गुलाब चन्द्र कटारिया ने अपने उद्बोधन में कही। उन्होने कहा कि भण्डारी जी ने अपनी पढाई पूरी कर शिक्षा भवन में अध्यापक की नौकरी की लेकिन वह उन्हे रास नही आई और समाज सेवा का संकल्प अपने मन में कर इस ओर बढ गये। छोटे से परिवार में जन्मे भण्डारी जी राज्यपाल तक के पद पहुुुुुच गये लेकिन अपनी सादगी कभी नही छोटी और अंत तक अपना हर कार्य स्वयं अपने हाथों से करते थे। कटारिया ने कहा कि उनका १०० वां जन्म दिवस पूरे वर्ष जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, यूआईटी अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, अलका मुंदडा, महामंत्री किरण जैन, कुंतीलाल जैन, मंडल अध्यक्ष दीपक बोल्या, देवनारायण धाबाई, मनोहर चौधरी, पार्षद हंसा माली, राजेश वैरागी, महेश त्रिवेदी, छोगालाल भोई, ओबीसी मोर्चा राणाप्रताप मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत, हजारी जैन सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संचालन हजारी जैन किया जबकि आभार मंडल अध्यक्ष दीपक बोल्या ने दिया।

आज के आयोजन ः- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ६५वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को भाजपा शहर जिला की ओर से प्रातः ०८ बजे सुरजपोल चौराहे पर स्थापित मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा

फोटो केप्सन ः- सुन्दर सिंह भण्डारी की १३वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि सभा को सम्बोधित करते गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like