GMCH STORIES

एक व्यक्ति का सिर दूसरे के धड़ पर जोड़ा जाएगा!

( Read 4097 Times)

14 Apr 15
Share |
Print This Page
मॉस्को। इटली के एक डॉक्टर ने दावा किया है कि एक शख्स का सिर दूसरे शख्स के धड़ से जोड़ सकता है। डॉक्टर के मुताबिक इस तरह की तकनीक हमारे विज्ञान के पास मौजूद है। अगर डॉक्टर की यह बात सच हुई तो, रूसी नागरिक वलेरी स्पिरिदोनफ दुनिया के ऐसे पहले शख्स बन जाएंगे, जिनका सिर उनके शरीर से काटकर दूसरे आदमी के शरीर पर लगाया जाएगा। वलेरी को इटली के न्यूरॉसर्जन सेर्जियो कनावेरो पर पूरा भरोसा है। रूस के व्लादीमिर नगर निवासी और 30 साल के वलेरी कंप्यूटर सांइटिस्ट हैं। उन्हें पैदा होने के समय से ही दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी है। इसमें उनकी री? की हड्डी की मांसपेशियां पूरी तरह से बेकार हो गई हैं। वलेरी का कहना है कि वह मरने से पहले शरीर पाने की एक कोशिश करना चाहते हैं।
This Article/News is also avaliable in following categories : Tech News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like