मैड्रिड। स्पेन फुटबाल संघ के अध्यक्ष तथा अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) के उपाध्यक्ष एंजेल मारिया विलार को उनके खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गिरफ्तार किया गया है और वह बिना जमानत के जांच पूरी होने तक हिरासत में ही रहेंगे। स्पेनिश उच्च न्यायालय ने इसका आदेश दिया है। विलार के अलावा उनके बेटे गोर्का और दो अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न ऑफिसों में पुलिस ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया है। इन चारों अधिकारियों पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और गलत तय पेश करने का आरोप है।
Source :