GMCH STORIES

जापान से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

( Read 4059 Times)

21 Jul 17
Share |
Print This Page
जोहांसबर्ग। जापान ने बृहस्पतिवार को महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के पांचवें से आठवें स्थान के लिए खेले गए मैच में भारत को 2-0 से हराया। भारत ने अच्छी शुरुआत की और मोनिका ने पहले मिनट में ही जापान के गोल पर हमला किया लेकिन जापानी गोलकीपर मेगुमी कागेयामा ने उसका अच्छी तरह से बचाव किया। जापान को सातवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे काना नोमुरा ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। जापान को आठवें और दसवें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारत की मोनिका और सविता ने अच्छा बचाव किया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन उसे गोल करने में सफलता नहीं मिली।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like