GMCH STORIES

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3.70 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

( Read 14288 Times)

06 Feb 18
Share |
Print This Page
राजसमन्द /जिला कलक्टर पी.सी.बेरवाल ने विभिन्न दुर्घटनाओं में सात मतृकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहयता कोष से 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
कलक्टर बेरवाल ने बताया कि मतृक चन्दन सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम गोदा जी का गांव तहसील भीम पिता पदम सिंह को, डाउसिंह पुत्र उदय सिंह निवासी ग्राम डुगा जी का गांव तहसील भीम दर्घटना में मृत्यु हो जाने से उसकी पत्नी रेखा देवी को, प्रकाश सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी ग्राम पंचायत अजीतगढ़ तहसील भीम, की मृत्यु पर पत्नी इन्द्रा देवी को, रोशन पुत्र माधु निवासी ग्राम बादनी ग्राम पंचायत डूंगरखेड़ा तहसील भीम, की मृत्यु पर उसके पिता माधु को, देवपाल सिंह पुत्र जवानसिंह निवासी ग्राम पंचायत बरजाल तहसील भीम, की मृत्यु पर उसकी पत्नी हीरा कंवर को, रतन लाल पुत्र गणेश लाल पुत्र निवासी ग्राम पंचायत सकरावास तहसील रेलमगरा, की मृत्यु पर उसकी पत्नी अणछी बाई को, केशर सिंह पुत्र गणेश सिंह निवसी ग्राम पंचायत शेखावास तहसील भीम की मृत्यु पर पिता गणेश सिंह इन प्रत्येक को 50-50 हजार रूपए आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है।
इसी प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल होने पर नाथु सिंह पुत्र मोट सिंह निवासी ग्राम पंचायत थानेटा तहसील भीम को सड़क दुर्घटना में घायल को एवं गोदावरी देवी पत्नी नाथु सिंह निवसी थानेटा तहसील भीम को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajsamand News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like