GMCH STORIES

पारा 6 डिग्री बढ़कर 34.5 डिग्री पहुंचा

( Read 2275 Times)

18 Apr 15
Share |
Print This Page
राजसमंद , गर्मी के तेवर फिर से तीखे हो गए। दोपहर को झुलसाने वाले गर्मी से लोग दोपहर को बाजार में कम ही निकलते हैं। दिन चढऩे के साथ ही बाजार में लोगों की संख्या कम दिखाई देने लगी है। तीन दिनों में दिन का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। पिछले सप्ताह तक तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत थी लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ता ही जा रहा है। सुबह नौ बजे बाद से धूप तीखी हो जाती है। ऐसे में लोगों ने गर्मी बढऩे के साथ ही इससे बचाव के जतन शुरू कर दिए हैं। दुपहिया वाहनधारी चेहरे को झुलसाने वाली गर्मी से बचाने के लिए रूमाल बांधकर निकलते देखे जाते हैं। तीन दिन में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्यिसयस तक रात के तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी के बढऩे के साथ ही शीतल पेय, आइसक्रीम की दुकानों पर ग्राहकी देखी जाने लगी है। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 14.8 दर्ज किया गया था। तीन दिन बाद शुक्रवार को 6 डिग्री बढ़कर 34.5 हो गया। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 15.8 हो गया है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajsamand News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like