मानव तस्करी में पश्चिम बंगाल नंबर वन
( Read 5420 Times)
27 Mar 17
Print This Page
नई दिल्ली | देश में वर्ष 2016 में मानव तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा और दूसरे नंबर पर राजस्थान का नाम है। देश भर में मानव तस्करी के कुल मामलों में से 61 प्रतिशत मामले अकेले दोनों राज्यों के हैं।एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष देश भर में इस तरह के 8,132 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से अकेले पश्चिम बंगाल में 3,576 और राजस्थान में 1,422 मामले थे। राजस्थान के बाद गुजरात में 548 और महाराष्ट्र में 517 मामले दर्ज किए गए। केन्द्र शासित क्षेत्रों में मानव तस्करी के सर्वाधिक मामले दिल्ली में दर्ज किए गए। केन्द्र शासित क्षेत्रों में मानव तस्करी के कुल 75 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अकेले 66 मामले दिल्ली के हैं। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में साल 2015 की तुलना में ऐसे मामलों में कमी आई है। साल 2015 में दिल्ली में इस तरह के 87 मामले दर्ज किए गए थे।दक्षिणी राज्यों में सर्वाधिक मामले तमिलनाडु में 434 और इसके बाद कर्नाटक में 404 दर्ज किए गए।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
National News