GMCH STORIES

एक और पनडुब्बी हादसे का शिकार हुई नौसेना

( Read 4692 Times)

23 Feb 15
Share |
Print This Page
मुंबई। भारतीय नौसेना एक और पनडुब्बी हादसे का शिकार हुई है। खबरों के मुताबिक, आईएनएस सिंधुघोष पनडुब्बी को मछली पकड़ने वाली एक नौका ने टक्कर मार दी, जिससे उसका पेरिस्कोप क्षतिग्रस्त गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे के वक्त सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास ’ट्रोपेक्स’ चल रहा था। हादसा बृहस्पतिवार रात का है। रविवार को यह जानकारी सार्वजनिक हुई। ट्रोपेक्स अभ्यास का जायजा हाल ही में रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने भी लिया था।
नौसेना के प्रवक्ता डीके शर्मा ने बताया कि यह छोटा हादसा पश्चिमी तट पर हुआ। इस दौरान मछली पकड़ने वाली एक नौका ने पनडुब्बी के पेरिस्कोप को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त यह पनडुब्बी नौसैनिक अभ्यास पर थी। फिलहाल नुकसान कोई बड़ा नहीं है। पनडुब्बी को मुंबई स्थित गोदी पर दोबारा भेज दिया गया है और उसकी मरम्मत का काम जारी है। रक्षा मंत्रालय समेत सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों को तत्काल इस हादसे की जानकारी दे दी गई। यह पूछे जाने पर कि आखिरी नौसैनिक अभ्यास के दौरान मछली पकड़ने वाली नौका पनडुब्बी के पेरिस्कोप से कैसे टकरा गई। इस पर रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस तरह का विशेष अभ्यास बिना जानकारी दिए ही पानी के भीतर किया जाता है। इस अभ्यास के लिए एक पनडुब्बी को तट के पास ही बिना प्रकाश और ध्वनि के रहना होता है। इस दौरान मछली पकड़ने वाली बहुत सी नौकाएं भी वहां मौजूद थीं और इन्हीं में से एक नौका पनडुब्बी से टकरा गई। हादसे के बाद पनडुब्बी को तुरंत गोदी पर लाया गया। पेरिस्कोप की मरम्मत का काम जारी है। मरम्मत के बाद इसे फिर से समुद्र में भेज दिया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में सरकार ने संसद को बताया था कि 2011 से लेकर अब तक नौसेना पनडुब्बी समेत कुल 24 हादसों का शिकार हो चुका है। इस दौरान काम से कम 22 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं।
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like