GMCH STORIES

पाटोत्सव मनाया, छप्पनभोग की झांकी सजाई

( Read 3449 Times)

16 Feb 17
Share |
Print This Page
काेटा | रंगबाड़ी स्थित बांकेबिहारी का 7वां पाटोत्सव बुधवार को मनाया गया। 15 फरवरी 2010 को ठाकुर जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। मंदिर के राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि सुबह 7 बजे ठाकुरजी का अभिषेक किया गया। उसके बाद मंगला आरती हुई। शाम 5 बजे से फूल बंगला एवं छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। रात्रि 7बजे से 9.30 तक सोनी बंधुओं ने भजनों की रस धारा बहाई। 9.30 बजे शयन आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शहर में संकीर्तन परिक्रमा की शुरुआात हुई।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like