GMCH STORIES

रुद्राक्ष महाशिवलिंग महोत्सव का आयोजन 9 से ओसियां में

( Read 9466 Times)

28 Jun 17
Share |
Print This Page
देवीसिंह बडगूजर जोधपुर। रुद्राक्ष महाशिवलिंग महोत्सव समिति ओसियां, जोधपुर- सूरत के तत्वावधान में मां सच्चियाय की पावन नगरी ओसियां में सावन मास में 9 से 17 जुलाई तक विश्व का सबसे ऊंचा सवा तैतीस फीट पच्चीस लाख रुद्राक्षों से निर्मित शिवलिंग बनाया जायेगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम कैलाश मानसरोवर धाम गौशाला रोड, सच्चियाय माता मंदिर के पास बाईपास ओसियां पर आयोजित किया जायेगा।
आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सीए अरविन्द मुकुन्द चंद सोनी और हरीश बी. चाण्डक ने बताया कि इस दौरान सभी कार्यक्रमों में संत महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा। शिव भक्ति का भव्य और दिव्य आयोजन भी इस दौरान होगा जिसमें महाशिवलिंग के दर्शन, पूजन, अभिषेक, महारुद्राभिषेक, महारुद्र यज्ञ और शिव महापुराण कथा का आयोजन भी इस दौरान किया जायेगा। बता दे कि इससे पूर्व में बनाए गए शिवलिंग को तीन बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है और इस बार भी इसकी तैयारी की जा रही है।
आयोजन की जानकारी देते हुए समिति के रमेश कुमार सोनी ने बताया कि विगत 31 वर्षों से शिव भक्ति और रुद्राक्ष महाशिवलिंग परम्परा के सर्जक एवं शिव कथा का बटुक भाई व्यास के सानिध्य में महाशिवकथा पुराण का दैनिक आयोजन दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक होगा और महाआरती का आयोजन रोजाना होगा।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 9 से 17 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से समूह महारुद्राभिषेक 10 बजे से 11 कुण्डीय महारुद्र यज्ञ, दोपहर 3 बजे से महाशिवपुराण कथा और सायं 7 बजे महाआरती का आयोजन किया जायेगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 9 जुलाई को प्रातः 7 बजे विशाल कावड पद यात्रा और शोभायात्रा, सुबह 11 बजे महाशिवलिंग का अनावरण पूर्व नरेश गजसिंह द्वारा किया जायेगा। सोमवार 10 जुलाई की रात्रि 8 बजे से संत कृपारामजी महाराज की भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। 11 जुलाई को रात्रि 8 बजे से सुश्री अल्काश्रीजी के मुखारबिन्द से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन और 12-14 जुलाई को रात्रि 8 बजे से महंत रामप्रसादजी महाराज नानी बाईका मायरा सुनाएंगे। शनिवार 15 जुलाई को सायं 5 बजे शिव बारात कथा वाचक मनीष भाई ओझा के द्वारा आयोजित की जायेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like