सेवा कार्य करने वाले लोग कम हो रहे हैं : ओझा
( Read 2229 Times)
02 May 16
Print This Page
जोधपुर/ मानवमात्र की सेवा को समर्पित श्री हिंदू सेवा मंडल का 92वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय पर आकर्षक रोशनी की गई। साथ ही पांच कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंडल के सचिव विष्णुचंद्र प्रजापत ने बताया कि रविवार को घंटाघर में महापौर घनश्याम ओझा के मुख्य आतिथ्य मंडल प्रधान देवीलाल टाक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हस्तीमल सारस्वत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले लोग कम ही मिलते हैं। प्रजापत ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के सेवा कार्यों में समर्पित योगदान के लिए मंडल की ओर से पांच कार्यकर्ताओं शिवकिशन त्रिवेदी, शांतिलाल जैन, तुलसीराम सांखला, बंशीलाल टाक, चेतन प्रकाश कच्छवाह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रधानमंत्री कैलाश जाजू, राकेश सुराणा, लख्मीचंद किसनानी, राकेश गौड़, ताराचंद शर्मा, मांगीलाल जोशी, लीला सैन, कानराज मोहनोत, राजेश मिश्रा, भागीरथ सोलंकी, नरपतराज जोरम, यतींद्र प्रजापत, धर्माराम सिनावडिय़ा, देवीलाल सांखला, दौलत, डीके जोशी, महेश गहलोत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Jodhpur News