GMCH STORIES

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर डिजिटल हस्ताक्षर व्यवस्था लागू

( Read 5620 Times)

03 Sep 15
Share |
Print This Page
जोधपुर | नगर निगम मुख्यालय में प्रवेश की नई व्यवस्था लागू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जनप्रतिनिधियों, अफसरों कर्मचारियों की एंट्री परिचय पत्र से होगी, वहीं फरियादियों को एंट्री फोटो लगे प्रवेश पत्र के जरिए दी जाएगी। यह व्यवस्था शीघ्र ही लागू की जाएगी। इसके लिए निगम में एक स्वागत कक्ष बनाया जाएगा। यह व्यवस्था सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। यह जानकारी महापौर घनश्याम आेझा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि निगम में आने वाले फरियादियों को हाथोहाथ प्रवेश पत्र बना कर दिया जाएगा। फरियादी के प्रवेश कार्ड पर जिस अधिकारी से मिलना होगा, उसका नाम भी अंकित किया जाएगा। महापौर ने कहा कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद निगम का कामकाज प्रभावित नहीं होगा। साथ ही अफसरों कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी तय की जा सकेगी।
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like