GMCH STORIES

ताजिकिस्तान सम्मेलन में शामिल होंगे गड़करी

( Read 3792 Times)

20 Jun 18
Share |
Print This Page
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण तथा शिपिंग मंत्री नितिन गड़करी ताजिकिस्तान में 20-21 जून को ‘‘सतत विकास के लिए जल 2018-28’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में भारत का नेतृत्व करने के लिए ताजिकिस्तान की यात्रा पर जाएंगे।संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा अपनाए गए सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जल विषयों पर विचार-विमर्श करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र और ताजिकिस्तान गणराज्य की सरकार द्वारा किया जा रहा है। भारत ने घनिष्ठ सहयोगी देश के रूप में और जल संसाधनों के सतत उपयोग पर प्रमुख बल देने वाले देश के रूप में ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में योगदान करने का निर्णय लिया है। नितिन गड़करी पेयजल और स्वच्छता, जल संसाधन मूल्यांकन, संसाधन वितरण, प्रबंधन , संरक्षण और जल संचयन के क्षेत्र में भारत द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यक्रमों, समाधानों और अपनाए जा रहे श्रेष्ठ व्यवहारों को सम्मेलन में साझा करेंगे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like