GMCH STORIES

‘‘भारतीय राजनीति की 50 शिखर महिलायें’ नामक पुस्तक का विमोचन

( Read 13172 Times)

30 May 18
Share |
Print This Page
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की जरूरत है। नायडू ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अश्विनी शास्त्री की भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर आधारित ‘‘भारतीय राजनीति की 50 शिखर महिलायें’ नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए यह बात कही। डॉ. शास्त्री ने लगभग तीन सौ पृष्ठों की इस पुस्तक में देश की 50 महत्वपूर्ण राजनीतिक महिलाओं से साक्षात्कार,उनके जीवन संघर्ष और राजनीति में आई चुनौतियों तथा देश के विकास में उनके योगदान का विवरण प्रस्तुत किया है। उपराष्ट्रपति ने कहा, विश्वभर में आज यह महसूस किया जा रहा है कि विधायी निकायों में पुरु षों और महिलाओं के संतुलित प्रतिनिधित्व से जटिल सामाजिक-आर्थिक समस्याओं को प्रभावी तरीके से हल किया जा सकता है। महात्मा गांधी ने 1930 में कहा था कि यदि भारत की भावी विधायिका में पर्याप्त संख्या में महिलाएं नहीं हुईं तो वे इसका बहिष्कार कर देंगे। हमारी आजादी की लड़ाई ने महिलाओं को राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका निभाने का अवसर दिया और सभी स्तरों स्थानीय, प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में महिला नेता और कार्यकर्ता उभर कर सामने आईं। उन्होंने कहा, प्राचीन काल से ही हमारे समाज और राजनीति में महिलाओं की एक विशिष्ट भूमिका रही है। आधुनिक भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में भी महिलाओं की भूमिका बढ़ी है। सरोजिनी नायडु जैसी महिलाएं राजनीति में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रेत रहीं हैं। इसी वजह से इनके बाद वाली पीढ़ी में महिला राजनीतिज्ञों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like