GMCH STORIES

अमेरिका: भारतीय बच्ची शेरिन को अकेला छोड़ खाना खाने गए थे दंपती, सौतेली मां गिरफ्तार

( Read 3585 Times)

18 Nov 17
Share |
Print This Page
ह्यूस्टन| अमेरिकाके टेक्सास में तीन साल की भारतीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज की मौत के मामले में उसकी सौतेली मां सिनी मैथ्यूज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिनी को बच्ची की जान को खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार माना है। पुलिस ने कहा है कि छह अक्टूबर की रात शेरिन को किचन में अकेला छोड़कर वेस्ले मैथ्यूज, उसकी नर्स पत्नी सिनी अपनी जैविक पुत्री को साथ लेकर होटल में खाना खाने गए थे। इसके बाद के हालात और बच्ची की मौत कैसे हुई, इस बारे में पुलिस ने कहा है कि जांच रिपोर्ट मिल जाने पर जानकारी दी जाएगी।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like