GMCH STORIES

विधायक कटारा सहित सैकड़ो लोगो ने महिपाल मैदान में किया योग

( Read 4399 Times)

21 Jun 17
Share |
Print This Page
सागवाडा | अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद विभाग की ओर से महिपाल खेल मैदान में उपखंड स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित हुआ | सागवाड़ा विधायक अनिता कटारा ने दीप प्रज्वलित कर योग की शुरुवात की| इस अवसर पर विधायक अनिता कटारा, पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, पालिका चेयरमेन निर्मला अहारी, पूर्व पालिक अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, महेश शुक्ला, पंकज शाह , तारा देवी शाह, समाजसेवी प्रभु वाड़ेल अनिल वाड़ेल अशोक पटेल तिलक नंदनी शाह, सागवाडा नगर के सैकड़ो लोगो ने योग क्रियाए करते हुए योग का लाभ लिया | इस मौके पर भूपेंद्र पंड्या ने योग के महत्व के बारे में जानकारी | वही हरिद्वार शान्तिकुञ्ज व पतंजली के कार्यकर्ताओ ने लोगो को योग क्रियाये करवाते हुए उनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। इधर इस मौके पर विधायक अनिता कटारा ने योग समारोह को संबोधित किया | अपने संबोधन में विधायक कटारा ने कहा की योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। योग इंसान की सोच, काम करने का तरीका, संयम बरतना, मनुष्य और प्रकृति के बीच सद्भाव सिखाता है। यह सिर्फ कसरत नहीं है बल्कि दुनिया, प्रकृति आदि के बारे में भावनाएं पैदा करता है। हमारी जीवन शैली को बदलकर अच्छी तरह से काम करने में मदद कर सकता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Dungarpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like