GMCH STORIES

बस्सी म राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुट ओवर ब्रिज की स्वीकृती

( Read 11382 Times)

18 Feb 18
Share |
Print This Page
चित्तौडगढ / चित्तौडगढ सांसद सी.पी. जोशी के प्रयासों से बस्सी कस्बे के फोरलेन बाईपास पर फुट ओवर ब्रिज की स्वीकृती हो गयी हैं। केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से जारी पत्रानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग २७ (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ७६) पर स्थित बस्सी कस्बे से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगो की आवाजाही व नजदीक मे विद्यालय होने से विद्यार्थियो की सुविधा क देखते हुए आवागमन के लिए फुट ओवर ब्रिज की स्वीकृती जारी कर दी गयी हैं।
यह फुट ओवर ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाए रोकने मे मददगार साबित होगा। ६० लाख रू. की लागत से बनने वाले फुट ओवर ब्रिज से विद्याार्थियो एवं ग्रामीणो की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। गौरतलब है कि बस्सी कस्बे के फोरलेन बाईपास पर बने हुये अण्डरपास के आस-पास सर्विस लेन व स्लिप लेन का कार्य भी जल्द ही आरम्भ होगा। इस कार्य के लिए २ करोड ७० लाख रू. की राशी स्वीकृत हो चुकी है।
सांसद जोशी ने मंत्रालय द्वारा त्वरित समाधान करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया।




Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like