मुंबई। फिल्मकार करण जौहर जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत सिंह संग फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण ने अपनी नई फिल्म ‘‘ड्राइव’ की घोषणा की है। इसमें जैकलिन और सुशांत को मुख्य भूमिका दी गई है। निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे। फिल्म 2018 की होली पर रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर पर यह सभी जानकारियां दी गई हैं। पोस्टर पर सिर्फ कारें नजर आ रही हैं, जो इसे ‘‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ वाली अहसास दे रही हैं। इसमें जैकलिन को स्ट्रीट रेसर का रोल मिला है। धर्मा प्रोडक्शन में सुशांत की पहली फिल्म होगी।
Source :