GMCH STORIES

सिजलिंग स्विटी छाबड़ा के साथ अमरीश सिंह लंदन में लगायेंगे दिल

( Read 7447 Times)

13 Sep 17
Share |
Print This Page
सिजलिंग स्विटी छाबड़ा के साथ अमरीश सिंह लंदन में लगायेंगे दिल भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री की सिजलिंग अदाकार स्विटी छाबड़ा के साथ अमरीश सिंह दिल लगायेंगे, वो भी सात समंदर पर लंदन की वादियों में। ये कोई गॉसिप नहीं, बल्कि सच्‍ची खबर है। क्लाउड वन इंटरनेशनल लिमिटेड और Omdipcinevishan के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म 'दिल लागल लंदन वाली से' में अमरीश सिंह और स्वीटी छाबड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ये पहली बार है, जब भोजपुरिया स्‍क्रीन पर दोनों इश्‍कबाजी करते नजर आयेंगे। बता दें कि स्वीटी छाबड़ा ने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्‍में दी हैं, साथ ही अमरीश सिंह ने भी कई भोजपुरी फिल्‍मों में अपनी अदाकारी छाप छोड़ा है।
बता दें कि अभी हाल ही में इस फिल्‍म का मुहूर्त मुंबई में संपन्‍न हुआ है। जल्‍द ही फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू हो जायेगी। फिल्‍म को अर्जुन गौतम और नीलेश सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्‍म के बारे में अर्जुन और नीलेश ने कहते हैं कि फ़िल्म 'दिल लागल लंदन वाली से' की कहानी काफी रोचक है। इसमें अमरीश और स्विटी छाबड़ा मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी। हमें भरोसा है कि दर्शकों को इन दो स्‍टार की कमेस्‍ट्री काफी पसंद आयेगी। फिल्‍म 'दिल लागल लंदन वाली से' की कहानी भारत से शुरू होकर सात समंदर पार लंदन तक जाएगी।
इस फ़िल्म के डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलु हैं, जबकि फ़िल्म में अमरीश सिंह और स्वीटी छाबड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फ़िल्म में लिरिक्स विष्णु शंकर,म्यूजिक मुन्ना दुबे और डीओपी संजय सिंह का होगा।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment , Editors Choice
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like