GMCH STORIES

अवैध शराब की खिलाफ महिलाएं सड़क पर

( Read 2055 Times)

04 Sep 15
Share |
Print This Page
छपरा | अवैध शराब की बिक्री को लेकर छपरा-सिवान मुख्य पथ पर मगाईडीह गांव के पास गुरुवार की सुबह महिलाएं हाथ में झाड़ और डंडा-लाठी लेकर सड़क पर उतर आईं। एनएच 101 जाम कर दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। महिलाओं के साथ बच्चे और युवक भी थे। गुस्सा पुलिस महकमे के खिलाफ था। मुफस्सिल थाने का पुलिस बल पहुंचा तो महिलाएं झाड़ और डंडा ले उनकी ओर दौड़ पड़ीं। एक स्वर से बोलीं, यही पुलिस पैसा लेकर इलाके में अवैध शराब की बिक्री करा रही है। इन लोगों के कारण घर बर्बाद हो रहे हैं। सुबह 8 बजे से सड़क पर शुरू हुआ हंगामा दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान बसें, ट्रक और जीप घंटों जाम में फंसे रहे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। महिलाओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं थी। बाद में सदर एसडीपीओ व एसडीओ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like