GMCH STORIES

8 बुजुर्ग प्लेन से देव दर्शन को रवाना हुए

( Read 3040 Times)

22 Mar 17
Share |
Print This Page
भीलवाड़ा | वरिष्ठनागरिक तीर्थ यात्रा योजना में जिले के आठ यात्री जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए जयपुर से बुधवार को प्लेन से उड़ान भरेंगे।योजना में पहली बार 70 साल से अधिक उम्र के बजुर्गों को हवाई यात्रा का विकल्प दिया गया। प्रदेशभर के 700 वरिष्ठ नागरिकों का तिरुपति, रामेश्वरम्, जगन्नाथपुरी और सम्मेद शिखर की यात्रा कराएंगे। जगन्नाथपुरी के लिए बुधवार सुबह फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट से जाएगी। इसमें भीलवाड़ा जिले के आठ यात्री होंगे। देवस्थान सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि संभाग के 29 बुजुर्ग 24 मार्च को जगन्नाथपुरी रवाना होंगे। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले के नौ यात्री हैं। अगले दिन 25 मार्च को जिले के सात यात्री जगन्नाथपुरी जाएंगे। जबकि तीन यात्री बुधवार को भी उड़ान भरेंगे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like