GMCH STORIES

महावीर के दर्शन में स्वास्थ्य शास्त्र व नीति शास्त्र के अनेक मार्गदर्शक बिन्दु

( Read 9410 Times)

17 Apr 19
Share |
Print This Page
महावीर के दर्शन में स्वास्थ्य शास्त्र व नीति शास्त्र के अनेक मार्गदर्शक बिन्दु

’’महावीर के दर्शन में स्वास्थ्य शास्त्र व नीति शास्त्र के अनेक मार्गदर्शक बिन्दु है। महावीर ने बताया कि जीवन के तीन प्रमुख पक्ष हैं - आहार, विहार और व्यवहार। आज इनमें समन्वय का अभाव दिखाई दे रहा है क्योंकि हमारी शिक्षा में संस्कार को समुचित स्थान प्राप्त नहीं है। आचार्य महाप्रज्ञ ने प्रेक्षा ध्यान का प्रतिपादन किया और विद्यार्थियों के लिए जीवन विज्ञान का एक सम्पूर्ण पाठ्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे अपनाकर हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को आत्मसात कर सकते हैं।‘‘ ये विचार गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. जे.पी.एन. मिश्रा ने विज्ञान समिति द्वारा आयोजित महावीर जयन्ती समारोह के अवसर पर प्रकट किए। इस अवसर पर न्यूरो फिजिशियन डॉ. रेणु खमेसरा ने महावीर का दर्शन और सम्यक स्वास्थ्य विषय पर अपनी सारगर्भित वार्ता देते हुए मानव शरीर की विभिन्न विशेषताओं का जिक्र किया तथा जैन दर्शन की संयमित आहार सम्बन्धी धारणाओं को वैज्ञानिक संदर्भों में स्पष्ट करते हुए श्रोताओं को लाभान्वित किया।

समारोह की अध्यक्षता अमेरिका निवासी डॉ. तेजसिंह धाकड ने की। समारोह के अन्तर्गत विज्ञान समिति के नवीनीकृत डॉ. डी.एस. कोठारी सभागार का उद्घाटन राज सुराणा तथा राजेन्द्र बया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विज्ञान समिति के संस्थापक डॉ. के.एल. कोठारी ने सबका स्वागत करते हुए समिति की विकास की कहानी से अवगत कराया। समिति के अध्यक्ष डॉ. एल.एल. धाकड ने इस आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की और दानदाताओं का सम्मान किया। विज्ञान समिति के स्थायी प्रोजेक्ट विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत ९ प्रतिभावान बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. के.पी. तलेसरा ने किया।

समारोह में डॉ. एन.एल. कच्छारा, डॉ. देव कोठारी, प्रो. प्रेमसुमन जैन, डॉ. यशवन्त कोठारी, इंजी. आर. के. चतुर, प्रो. पी.एम. अग्रवाल, इंजी. बी.एल. खमेसरा, डॉ. के.एल. तोतावत, मुनीश गोयल, जे.एन. कविराज, एडवोकेट फतहलाल नागौरी, डॉ. आई.एल. जैन सहित अनेक गणमान्य विद्वान एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like