GMCH STORIES

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान पर पंकज शर्मा ने दी शुभकामनाएं

( Read 2030 Times)

28 Jun 25
Share |
Print This Page

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान पर पंकज शर्मा ने दी शुभकामनाएं

 

उदयपुर भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा X-COM स्पेस मिशन के अंतर्गत तीन विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए सफल प्रस्थान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पंकज शर्मा ने अपने संदेश में कहा "यह क्षण सम्पूर्ण देश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। शुभांशु शुक्ला की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल हर भारतीय को प्रेरणा देती है, बल्कि वह भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की गौरवशाली विरासत को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

यह मिशन केवल एक तकनीकी उड़ान नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता, आत्मविश्वास और साहस का प्रतीक है। शुभांशु की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

मैं उन्हें इस महान उपलब्धि पर पुनः बधाई देता हूं और उनके आगामी अंतरिक्ष मिशनों के लिए सुरक्षित, सफल एवं ऐतिहासिक यात्रा की मंगलकामना करता हूं।"

यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की बढ़ती वैश्विक साख का प्रतीक बन चुका है और शुभांशु शुक्ला जैसे युवा वैज्ञानिकों की भागीदारी निश्चित ही भारत के वैज्ञानिक भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like