उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग, उदयपुर द्वारा आज बड़बड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पारिवारिक गोठ ’समाज म्हारो परिवार’का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष संतसिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर पारम्परिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में समाज में व्याप्त कुरीतियां मिटानें, एवं समाज को बेहतर बनानें पर मंथन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संत सिंह जी भाटी, सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़,महासचिव प्रदीप सिंह भाटी, अक्षौहिणी सेना प्रमुख अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ बाबू बन्ना, संगठन सचिव लोकराज सिंह चौहान सहित अनेक समाजजन मौजूद थे। राजपूत महिला, पुरुष, एवम बच्चे ईस पारिवारिक गोठ पिकनिक में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम संचालक कृष्णा कंवर गहलोत ने किया।