उदयपुर। श्रीसरदासी संत मेवाड़ मंडल के सानिध्य में श्री भीमकुंड महादेव मोरवाल श्री महंत प्रयाग भारती जी महाराज का आज पंच गुरु संस्कार हुआ। जिसमें महंत संरक्षक मेवाड़ मंडल प्रकाश भारती जी महाराज के शिष्य बने पंच गुरु संस्कार में महंत चेतन गिरी जी महाराज धूणी माता रुद्राक्ष गुरु हुए। महंत गोपालपुरी महाराज निराला आश्रम खेमली मोहनपुरी महाराज जरगा जी आश्रम के भभूत गुरु हुए। इस दौरान पंच संस्कार में सोमगिरि महाराज एवं भक्तगणों की उपस्थिति भी रही। उक्त जानकारी रामेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने दी।