उदयपुर, श्री ईडाणा माता जी धाम सेवा समिति, मनोहरपुरा बड़गाँव द्वारा 6 जून को "एक शाम ईडाणा माता के नाम" शीर्षक से भव्य भजन संध्या व पाटोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बड़गाँव मनोहरपुरा स्थित मातारानी धाम, शिव कॉलोनी में संतों के सान्निध्य में संपन्न होगा।
श्री ईडाणा माताजी के सेवक कैलाश नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री ईडाणा रानी धाम की स्थापना के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन ब्रह्मलीन संतोषनाथ महाराज के आशीर्वाद से एवं योगी आयतों की धूणी के संतोषनाथ, योगी सिद्धनाथ महाराज, महंत मनोहर गिरधारीदास महाराज, योगी दरियावनाथ महाराज (नोली), महंत राजपुरी महाराज (कबूतर वाले) के सान्निध्य में होगा।
भजन संध्या के दौरान ईडाणा माता रानी का विशेष अवलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम में 101 कलश यात्रा, नवचंडी यज्ञ, 9 कन्याओं का पूजन, इत्र व पुष्प वर्षा, महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन भी रहेगा।
कार्यक्रम में संगीतमयी भजनों की प्रस्तुति भगवत सुथार, सुरेश गहलोत, त्रिशा सुथार एवं भौमिक सुथार द्वारा दी जाएगी, जो अपनी सुरीली आवाज में ईडाणा माता के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।
इस भव्य आयोजन में विशेष अतिथियों के रूप में निम्न शामिल रहेंगे:
लक्ष्मी लाल (नीमच माताजी भोपाजी)
मोहन शर्मा (श्री गातोड़ धाम, विरपुरा)
डॉ. हेमंत जोशी (श्री काली कल्याण धाम, सेक्टर 14)
वरदाजी भोपाजी (माँ घाटा वाले माताजी)
धर्मेंद्र गुर्जर (राज राजेश्वर महादेव सेवा समिति)
सुशील चितौड़ा (सगस कल्याण शक्तिपीठ)
रविन्द्र सिंह बापू (ओम बन्ना बलिया धाम)
भेरू सिंह (भीटा भेरूनाथ सूरत धाम भोपाजी)
चेतन सोनी (माँ आशापुरा संगठन)
कमलेन्द्र सिंह पंवार (बजरंग सेना मेवाड़)
जगन्नाथ (नाथ समाज नवयुवक मंडल, उदयपुर)
परस राम (श्री कालीका माता एवं भबुका बावजी, आयड़)
सेजल बेन (श्री दशा माता मंदिर, कृष्णधाम)
नरेंद्र सिंह चौहान (माँ आशापुरा गातोड़ धाम, गारियावास)
सेवा समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।