GMCH STORIES

उपभोक्ता मामले विभाग की कार्यशाला का आयोजन

( Read 355 Times)

17 May 25
Share |
Print This Page

उदयपुर : उपभोक्ता मामले विभाग व बी.आई.एस. जयपुर शाखा के तत्वावधान में एक दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बी.आई.एस. के डिप्टी डायरेक्टर उदित अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला के दौरान जानकारी दी गई कि  बाजार में मिलने वाले उत्पाद गुणवतापूर्ण व सुरक्षित हो इसलिए बी.आई.एस. व आई.एस.आई.मार्क, रजिस्ट्रेशन मार्क, हॉल मार्क जैसे क्वालिटी मार्क वस्तुओ पर लगाया जाना सुनिश्चित करती है। इस दौरान बी.आई.एस. एप व टॉल फ्री नम्बर की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में उदयपुर संभाग के उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, विधुत, श्रम, रोडवेज, यू.आई.टी., जिला प्रशासन, उपभोक्ता संरक्षण संस्थानों विभिन्न एन.जी.ओ. के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड, डी.एस.ओ मनीष भटनागर, डी.सी.पी.ओ. महेश चन्द शर्मा, मारूती सेवा संस्थान से प्रमोद झंवर व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से नारायण पंचोली  आदि उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like