उदयपुर: भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक किए गए "ऑपरेशन सिंदूर" पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने गर्व व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी एवं जिला प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने संयुक्त बयान में कहा कि भारतीय सेना की वीरता पर हमें गर्व है।
उन्होंने कहा कि भारत की ओर कोई भी आतंकी दृष्टि डालेगा या भारतवासियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसका अंजाम ऐसा ही होगा, जैसा सेना ने एक बार फिर सिद्ध कर दिखाया है।
नेताओं ने बताया कि 22 अप्रैल, 2025 की रात को ही कांग्रेस पार्टी और श्री राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि हम सरकार के साथ खड़े हैं। भारत विरोधी किसी भी आतंकी गतिविधि के खिलाफ देश की सरकार जो भी सख्त कदम उठाएगी, कांग्रेस उसका समर्थन करती है।
उन्होंने कहा कि जब देश एकजुट होता है, तो उसका परिणाम भी मजबूत और निर्णायक होता है।