GMCH STORIES

संविधान की शक्ति ने ही हमें आगे बढ़ने का अवसर दिया है, समानता का अधिकार दिया है। हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे - दिनेश खोड़निया

( Read 1112 Times)

08 May 25
Share |
Print This Page
संविधान की शक्ति ने ही हमें आगे बढ़ने का अवसर दिया है, समानता का अधिकार दिया है। हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे - दिनेश खोड़निया

"संविधान बचाओ रैली" की तैयारियों हेतु उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न।

उदयपुर।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की ओर से "संविधान बचाओ अभियान" चलाया जा रहा है। एआईसीसी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 3 मई से 10 मई 2025 तक जिला स्तरीय "संविधान बचाओ रैली" करना प्रस्तावित है। इसी क्रम में आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा "संविधान बचाओ रैली" की तैयारी करने हेतु बैठक करी गई।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि "संविधान बचाओ रैली" की तैयारी बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी श्री दिनेश खोड़निया के मुख्य आतिथ्य में सवीना सब सिटी सेंटर स्थित हॉल में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं रैली प्रभारी दिनेश खोड़निया ने कहा कि संविधान की शक्ति ने ही हमें आगे बढ़ने का अवसर दिया है, समानता का अधिकार दिया है। हमें निर्भीक और निडर होकर पूरे सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने की ताकत दी है। हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे। 8-9 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ, जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक प्रस्ताव पारित किया। उस प्रस्ताव के तहत हमें आगे बढ़ना है और घर-घर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुननी हैं। साथ ही, जनता को बताना है कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार में रहते हुए जनता के लिए क्या-क्या काम किए। कांग्रेस जनता के बीच रखकर उनके दुख दर्द को साझा कर उनके दुख दर्द दूर करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। और देश में संविधान की रक्षा के लिए सबसे आगे खड़ी रहेगी।

श्री खोड़निया ने बताया कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा "संविधान बचाओ रैली" का आयोजन दिनांक 10 मई को प्रातः 11 बजे टाऊन हाल स्थित शहीद स्मारक से सूरजपोल होते हुए बापू बाजार से निकल कर देहलीगेट स्थित शहीद शांति-आनंदी जी की मूर्ति स्थल तक निकाली जाएगी।

"संविधान बचाओ रैली" की तैयारी बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि संविधान बचाने को लेकर हो रही रैली का मकसद लोकतांत्रिक मूल्यों को रक्षा करना है, कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश के संविधान को सर्वोपरि मानती है। और आज के समय में संवैधानिक संस्थाओं का जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार दुरुपयोग कर रही है उससे आमजन आहत है। और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का कर्तव्य है कि हम देश के संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। श्री चौधरी ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए विधायक / विधायक प्रत्याशियों, ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने की बात कहते हुए कहा कि "संविधान बचाओ अभियान" के अगले चरण में हमें विधानसभावार और उसके बाद ब्लॉक एवं मंडल स्तर तक लोगों को बीच जाना है। और आने वाली 10 मई को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित "संविधान बचाओ रैली" के लिए आज से ही अपने अपने ब्लॉक और मंडल में कार्यकर्ताओं से संपर्क करना है।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले देश के निर्दोष नागरिकों के लिए दो मिनिट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में रेली प्रभारी दिनेश खोड़निया, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व विधायक एवं गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, प्रदेश कांग्रेस सचिव भीम सिंह चुंडावत, पीसीसी सदस्य परमानन्द मेहता, डॉ दरियाव सिंह चुंडावत, विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा, सुनील भजात, विधानसभा प्रभारी असरार अहमद खान, शंकर लाल गाडरी, वीरेंद्र सिंह महला, पूर्व अध्यक्ष खयाली लाल सुहालका, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, राम सिंह चदाणा, रूप लाल मीणा, दिनेश मीणा, ओनार सिंह सिसोदिया, खेमराज मीणा, चंद्र प्रकाश मेनारिया, राजेंद्र गोखरू, महेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र जैन, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, महासचिव लक्ष्मी नारायण मेघवाल, भूपेंद्र चौहान, कमल चौधरी, मदन सिंह बाबरवाल, मोती लाल सुथार, चंद्रवीर गुर्जर, भानु गुर्जर, नयागांव प्रधान कमला परमार, झाडोल प्रधान राधा देवी परमार, रतन लाल पूर्बिया, महेंद्र डामोर, शांता प्रिंस, धनपाल जैन , लोकेश मीणा, कमलेश पटेल, दिनेश औदिच्य सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like