GMCH STORIES

क्रिएशन ग्रुप का मिस्टर एंड मिस लेक सिटी का दूसरा ऑडिशन आयोजित

( Read 854 Times)

08 May 25
Share |
Print This Page

क्रिएशन ग्रुप का मिस्टर एंड मिस लेक सिटी का दूसरा ऑडिशन आयोजित

उदयपुर। अर्बन स्क्वेयर मॉल में क्रिएशन ग्रुप की ओर से ग्रैंड फैशन इवेंट ’मिस्टर एंड मिस लेक सिटी’ के दूसरे ऑडिशन का आयोजन किया गया।
मशहूर फैशन कोरियोग्राफर ,डांसर एवं क्रिएशन ग्रुप के डायरेक्टर व शो ऑर्गेनाइजर राजेश शर्मा ने बताया कि इस ऑडिशन में 2 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के लगभग 50 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। ऑडिशन में प्रतिभागियों ने कैटवॉक के पश्चात संक्षेप में अपना परिचय एवं अपनी टैलेंट का प्रदर्शन भी किया। टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड डांस,स्वरचित कविताएं, तलवार बाजी ,मोटिवेशनल पंक्तियां व पुशप्स की प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने इस अवसर पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं उनमें इस ऑडिशन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर के इंस्टा इनफ्लुएंसर श्रीमती रमा शर्मा,रोशनी बारोट, मोइन खान, विप्लव कुमार जैन एवं लवदीप जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रथम ऑडिशन से चयनित मॉडल्स  ने तथा विगत वर्षों के विनर मॉडल्स ने भी रैंप वॉक की।
विगत वर्षों के विनर्स में फैशन डिजाइनर रिमझिम शर्मा ,सुपर मॉडल सैयद अलमास, किंग लेकसिटी 2022 ऋषि शर्मा, मिस लेक सिटी 2022 कुनिका, मिस टीन लेकसिटी 2022 दिव्यांशी सालवी, मिस लेकसिटी 2018 रिमझिम जैन, डत टीन लेकसिटी 2021वेद दक, डत तीन लेक सिटी 2022 भाविक जैन,मिस्टर टीन लेकसिटी 2021 रनर अप रौनक राव, मिस्टर टीन लेक सिटी 2022 भाविक जैन, मिस्टर लेक सिटी 2021 दुर्गेश कुमार, मिस्टर किंग लेक सिटी रनर अप 2022 पियूष सोलंकी, मिस लेक सिटी 2023 वर्षा चौधरी, मिस लेक सिटी रनर अप 2022 अक्षिता जैन , मिस लेक सिटी 2022 रनर अप कशिश शर्मा, प्रिंस लेक सिटी लक्षित मेनारिया, प्रिंसेस लेक सिटी पहल वशिष्ठ, प्रिंस लेक सिटी रनर अप गर्वित, डत रूबरू फाइनलिस्ट मोहनीश शर्मा, मिस टीन लेक सिटी 2023 मान्या घोष, मिस टीन लेक सिटी रनर अप किंजल शर्मा, डत टीन लेक सिटी 2022 रोहित चौहान, एनिग्मा डत इंडिया अयान झुंड, फेस आफ लेक सिटी लिया कलाल, मिस लेक सिटी रनर अप 2022 गर्विता प्रधान, डत लेक सिटी रनर अप 2021 पार्थ शर्मा, डत रॉयल राजस्थान यश सिंधी, किंग लेक सिटी 2023 अजय सिंह पवार उपस्थित रहे।
अंत में शो ऑर्गेनाइजर राजेश शर्मा ने बताया कि तीसरा ऑडिशन शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा। तीनों ऑडिशन्स में चयनित प्रतिभागी सीधे फाइनल्स में सम्मिलित होंगे, जो उदयपुर में  आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में रनवे शो समर फैशन फेस्टिवल, एवं डिजाइनर फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें नए एवं उदीयमान मॉडल्स को मौका दिया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like